शाहजहांपुर, दिसम्बर 28 -- गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आस्था और संस्कृति से ओतप्रोत विशेष गुरमत दीवान और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा। सिख संगत ने नतमस्तक होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में संगती रूप में श्री सुखमनी साहिब के पाठ हुए। सरदार अवतार सिंह के परिवार की ओर से दो दिन पूर्व रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग संपन्न कराए गए। इसके बाद हजूरी रागी भाई बेअंत सिंह, जसपाल सिंह और सदजाप सिंह ने गुरु गोविंद सिंह की महिमा में शबद गायन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। गुरुद्वारा नानक सर ठाठ, पंजाब से आए बाबा मंजीत सिंह ने भी गुरबाणी शबदों के माध्यम से गुरु महाराज की उपमा का वर्णन किया। दीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.