मुरादाबाद, जनवरी 30 -- ठाकुर श्री रघुनाथ रामार्चा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनदार पुरा स्थित मंदिर का महामायी महोत्सव शुरू हुआ। इसका शुभारंभ मंडी बांस स्थित अग्रवाल भवन से पालकी यात्रा निकालकर किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पुजारी पंडित राघवेंद्र जोशी के सानिध्य में पालकी यात्रा आगे बढ़ी तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पालकी उठाने को श्रद्धालुओं में होड़ रही। पालकी यात्रा मंडी बांस, मंडी चौक, अमरोहा गेट, बर्तन बाजार होते हुए दिनदार पुरा मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा की। उन्होंने माता की आरती की और खाद्य सामग्री वितरित कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के के सदस्य दीपक गोयल रहे। दिनकर गोयल व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के महामंत्री विपिन गुप्ता, कमल दीप गुप्ता, प्रियंक गुप्ता, सुमित, ऋषि गौरांग, अमित, ...