हरदोई, फरवरी 11 -- हरपालपुर। रोजगार की तलाश में घर से गए एक युवक की जिंदगी सड़क हादसे की भेंट चढ़ गई। थाना अरवल क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी 22 वर्षीय अनुराग की फर्रुखाबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह युवक शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अनुराग पिछले नौ महीनों से फर्रुखाबाद में बहन के घर रहकर पार्सल डिलीवरी का काम कर रहा था। मृतक के चाचा जगदेव ने बताया कि मंगलवार शाम उन्हें अनुराग के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक अनुराग अपने तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था और अपनी मां का बड़ा सहारा था। ग्रामीणों ने बताया कि अनुराग बेहद सरल स्वभाव का युवक था। स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.