कटिहार, दिसम्बर 19 -- कटिहार, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा में रेलवे स्टेशन पर पार्सल के लिए ले जा रहे करीब 5 लाख रुपये की सामान को ट्रक से चोरी कर लिया। इस मामले में मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से चोरों की पहचान कर लिया गया। अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही मामला का खुलासा कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...