मऊ, फरवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। मऊ जंक्शन स्थित पार्सल घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्सल अधीक्षक आरपीएफ जवान को धमकी दे रहे हैं। शिकायत के आधार पर देर शाम पार्सल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवल गांव निवासी अमित यादव वर्तमान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आरपीएफ जवान के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर घर आए थे। सात फरवरी को घरेलू सामान बुक कराने मऊ जंक्शन के पार्सल घर पहुंचे थे। इसी दौरान सामान बुकिंग को लेकर पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजेश सिंह ने न केवल अपशब्दों का प्रयोग किया, बल्कि आंख निकालने की धमकी भी दी। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी) शेख रहमान ने बताया कि आरोपी पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह को निल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.