नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली, व.सं.। वार्ड संख्या-50 मंगोलपुरी-बी वार्ड से पार्षद सुमन टिंकू राजौरा ने मंगलवार को आप के पार्टी मुख्यालय में फिर से आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। दिसंबर 2022 में उन्होंने आप के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीता था। लेकिन कुछ समय बाद वह भाजपा में चली गई थीं। दो जून को निगम के रोहिणी जोन वार्ड समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा में रहते हुए पार्षद सुमन ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया। इसके बाद 9 जून को भाजपा ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। मंगलवार को आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज और निगम में नेता विपक्ष अंकुश नारंग की उपस्थिति में सुमन और उनके पति वापस आप में शामिल हो गए। इस दौरान पार्षद सुमन ने भाजपा पर कई आरोप लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...