धनबाद, फरवरी 10 -- सिंदरी। धनबाद नगर निगम के वार्ड 54 के पार्षद प्रत्याशी अनामिका तिवारी का रोहड़ाबांध चौक पर सोमवार को होर्डिंग लगा रहा भोला मोदक नामक दैनिक मजदूर बिजली के तार की चपेट में आने से झुलस गया। वहां मौजूद अनामिका तिवारी घायल भोला को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद भोला को एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर जमसं (पूर्णिमा गुट) सिंदरी शाखा के सचिव वेदप्रकाश ओझा समर्थकों के साथ धनबाद पहुंचे। रोते बिलखते भोला के परिजनों को ढांढ़स बंधाया और भोला के पत्नी को पांच हजार रुपये की सहायता दी। अनामिका तिवारी ने बोकारो से बताया कि भोला मोदक को बीजीएच बोकारो के बर्न वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.