घाटशिला, फरवरी 1 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में गहमा गहमी रही। अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। इस तरह वार्ड पार्षद के लिए अब तक कुल 36 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। वार्ड नंबर आठ से तानिया असगर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तानिया असगर वार्ड नंबर आठ के पूर्व पार्षद असगर हुसैन की पुत्री है। शनिवार को जिन पांच संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदें उनमें वार्ड पार्षद के लिए वार्ड संख्या दस से राज कुमार सिंह, वर्ष संख्या सात से बरखा रुंगटा, वार्ड संख्या दो से सुलेखा रानी दास और पार्थों राय और वार्ड संख्या चार से निर्मला महतो शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...