अलीगढ़, फरवरी 22 -- अलीगढ़। देवसैनी में आवास विकास की ओर से निर्माणाधीन सड़क व नाले की पटरी को लेकर स्थानीय पार्षद बाबी कुमार ने सवाल खड़े किए हैं। कहा कि आवास विकास दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री लगा रहा है। नाले की रेलिंग में पीली ईंट लगाई जा रही है। उच्चाधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। कहा कि देवसैनी की जनता के साथ छलावा नहीं होने दिया जाएगा। निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...