हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी। शब-ए-बारात को देखते हुए वार्ड संख्या 27 के पार्षद रोहित कुमार ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर पेयजल आपूर्ति के लिए पांच पानी के टैंकर तैनात करने की मांग की है। सोमवार को सौंपे ज्ञापन में पार्षद का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और कब्रिस्तानों में जुटते हैं, जिससे वहां पानी की खपत बढ़ जाती है। लोगों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए उन्होंने कब्रिस्तान के गेट पर पानी के टैंकर तैनात करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...