लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड के भाजपा पार्षद ने क्षेत्र के ही एक दबंग समेत उसके साथियों पर जातिसूचक गालियां देने और धमकाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश से केस दर्ज कराया है। कृष्णानगर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सरोजनीनगर वार्ड के भाजपा पार्षद रामनरेश रावत के मुताबिक 9 अक्टूबर 25 को नगर निगम द्वारा नारायणपुरी में नालियों की सफाई सुपरवाइजर की देखरेख में हो रही थी। इस दौरान घरों के सामने बने अवैध चबूतरों से सफाई में दिक्कतें आ रही थीं। जिन्हें तोड़ दिया गया था। इसी बात को लेकर मोहल्ले वासियों ने सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों से विवाद कर दिया था। जानकारी होने पर वह जनप्रतिनिधि होने के नाते मौके पर गए थे और समझाने का प्रयास किया था। लेकिन लोगों का आक्रोश देख पुलिस को सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.