फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक भाजपा पार्षद द्वारा मुंडन करने की घोषणा से सियासी पारा अचानक चढ़ गया। मुंडन से पहले ही नगर निगम में वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों द्वारा वाल्मीकि वाटिका के सामने नारेबाजी के साथ हंगामा शुरू कर दिया। अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार वार्ड संख्या 32 के भाजपा पार्षद नरेश शर्मा उर्फ नीटू जैसे ही नगर निगम पहुंचे तो वहां पहले से ही काफी संख्या में मौजूद वाल्मीकि समाज के लोगों ने हंगामा के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना था कि महर्षि वाल्मीकि हमारे भगवान हैं हम अपनी वाल्मीकि वाटिका में मुंडन नहीं होने देंगे। कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर भाजपा पार्षद निगम के मुख्य गेट पर गए जहां उन्होंने खुद मुंडन करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। मुंडन के बाद भाजपा पार्षद वापस लौट गए। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.