बगहा, मई 27 -- बेतिया,एक संवाददाता। सीवान की एक महिला ने वार्ड पार्षद के पुत्र पर दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। वह नगर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। उसने महिला थाना और सदर एसडीपीओ विवेक दीप से इस मामले में शिकायत दर्ज की है। आरोपित बसवरिया वार्ड 19 निवासी मो. कजाफी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात मो. कजाफी से दो साल पहले हुई थी। उसने झूठे प्यार में फंसा कर लगातार यौन शोषण किया। अप्रैल में जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो कजाफी ने मई में शादी का झूठा वादा किया। नौ मई को महिला उसके घर गई तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। धमकी दी कि शिकायत की तो तेजाब से चेहरा बिगाड़ देगा। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे तो कजाफी ने उसको धक्का देकर घर से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.