गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- गाजियाबाद। वार्ड-23 के पार्षद जगत सिंह का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन हुआ। इसमें महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक समेत सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि पार्षद के निधन से निगम परिवार को क्षति हुई है। दुख की इस घड़ी में निगम पार्षद के परिवार के साथ खड़ा है। इस मौके पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र सिंह,अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी, पार्षद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...