लखनऊ, मई 9 -- भाजपा पार्षदों ने शहर का विकास ठप करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 2 महीने से कोई बजट नहीं जारी हुआ है। काम ठप पड़ा है। भाजपा पार्षदों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल के उप नेता सुशील कुमार तिवारी ने भी महापौर सुषमा खर्कवाल को पत्र लिखकर तत्काल बजट जारी करने की मांग की है। भाजपा पार्षदों का कहना है कि दो महीने से विकास व सुधार का काम एकदम ठप हैं। वार्डों की जनता गलियों, नालियों, पुलिया, क्रॉसिंग, नाले, नाली, मार्ग प्रकाश, शुद्ध पेयजल के लिए पार्षदों के कार्यालय पर दबाव बना रही है। उन्हें घेर रही है। कार्यकारिणी तथा सदन से बजट पास होने के बाद भी अभी तक विकास कार्य का बजट रिलीज नहीं किया गया है, जिसकी वजह से शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। पार्षद दल के उपनेता सुशील कुमार तिवारी तथा अन्य भाजपा पार्षदों ने महापौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.