मेरठ, मार्च 20 -- मेरठ। बुधवार को गढ़ रोड स्थित होटल राजहंस रीजेंसी में प्रज्ञा फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पार्षदों को नगर निगम अधिनियम और बजट की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य पार्षदों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की गहन समझ प्रदान करना रहा। प्रजा फाउंडेशन के सीईओ मिलिंद म्हस्के ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए शहरी जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है। पार्षद विचार विमर्श और नीति निर्माण के माध्यम से स्थानीय मुद्दों की पहचान करने और उनका समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, उन्हें प्रभावी ढंग से कार्य करने की क्षमता को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। अविरल दुबे ने कहा कि हमारी संस्था ने भारत के सात शहरों में 150 से अधिक कार्यशालाओं का आयोजन किया है, जिसमें 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.