रुडकी, मई 1 -- वार्डों में विकास कार्य नहीं होने से नाराज कुछ पार्षदों ने गुरुवार को नगर निगम स्थित मुख्य नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर गेट पर तालाबंदी की है। पार्षदों ने कहा कि निगम के अधिकारियों द्वारा एक निर्धारित समय के भीतर एबीसी सेंटर संचालित करने, स्ट्रीट लाइटों की खरीदारी करने, कॉलोनियों की सड़कें बनाने समेत अन्य विकास कार्यों को शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। इनमें से एक भी काम शुरू नहीं किया जा सका है। मौके पर पहुंची मेयर अनीता देवी अग्रवाल को पार्षदों ने एक ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों की एमएनए और मेयर से तीखी बहस भी हुई। मेयर ने कहा कि बहुत जल्द शहर में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। पार्षद पंकज सतीजा, नितिन त्यागी, चारु शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि शगुन शर्मा, पार्षद ताहिर आदि गुरुवार को एक ताला लेकर नगर निगम पहुंचे। अधिकारियों के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.