लखनऊ, मार्च 20 -- -सफाई मद में होगी कटौती, दोनों कंपनियों के बजट पर भी चलेगी कैंची -24 मार्च को कार्यकारिणी की बैठक में संशोधित बजट पर बनेगी सहमति लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम के प्रस्तावित बजट में सफाई मद में तीन गुना बढ़ोतरी और पार्षद निधि में कोई बढ़ोतरी न किए जाने के विरोध में पार्षदों के सख्त तेवरों से निगम प्रशासन बैक फुट है। पार्षद निधि में बढ़ोतरी और सफाई मद में कटौती के लिए प्रस्तावित बजट में संशोधन किया जा रहा है। संशोधित बजट पर 24 मार्च को कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुहर लगा दी जाएगी। नगर निगम के मुख्य लेखाधिकारी एनआर कुरील के नेतृत्व में एक टीम नगर निगम के प्रस्तावित बजट में संशोधन के कार्य को अंजाम दे रही है। शहर में सफाई व्यवस्था का कार्य देख रही दोनों निजी कंपनियों के बजट पर कटौती किए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.