नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के पार्षदों के बजट के मुद्दे पर विपक्ष-सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। निगम में नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष निगम को ठप करने का प्रयास कर रहा है। हम सत्ता पक्ष की नीति का विरोध करते हैं और पार्षदों व दिल्ली की जनता को उनका हक दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। महापौर राजा इकबाल सिंह ने नेता विपक्ष के आरोपों का खंडन कर पलटवार किया। महापौर ने आरोप लगाया कि विपक्ष के आरोप भ्रामक, निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। महापौर ने कहा कि सीएम ने सभी पार्षदों को आश्वासन दिया है कि उनके वार्डों की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.