धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के समाप्त होने में अब सिर्फ एक दिन ही शेष बचा हुआ है। मंगलवार को पार्षद पद पर नामांकन करने आए दावेदारों ने भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। भीड़ की वजह से मेमको मोड़ से डीसी ऑफिस तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय के मेन गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। दोनों स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद है। मुख्य प्रवेश द्वार से केवल निकाय चुनाव के महापौर व वार्ड प्रत्याशी एवं उनके साथ चार व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति है। इसके अलावा नामांकन पत्र खरीदने वालों के लिए प्रवेश की अनुमति है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशी की जा...