मेरठ, जनवरी 9 -- नगर निगम के पार्षद के साथ बुधवार को हुई मारपीट की घटना को लेकर महापौर ने गहरी चिंता जताई है। गुरुवार को महापौर ने नगर निगम के पार्षदों से मुलाकात कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर हमला बताया। गुरुवार को पार्षद पवन चौधरी के आवास पर पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने पार्षद का हाल चाल जाना। बुधवार को गली नंबर दो सुभाष नगर में कुत्ता पकड़वाने के दौरान हुई घटना को लेकर पार्षदों से वार्ता की। पार्षदों ने बताया कि कई वार्डों में निगम की टीमों के साथ अभद्रता और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि नगर निगम की ओर से जनता को जागरूक किया जाएगा कि निगम की टीमें जनहित में कार्य कर रही हैं, उनके साथ सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून हाथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.