हल्द्वानी, फरवरी 7 -- लालकुआं, संवाददाता। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी की सास और पूर्व बीडीसी सदस्य व समाजसेवी किरण डालाकोटी की माता पार्वती देवी का बीते 2 फरवरी को 86 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया था। निधन की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शोकाकुल परिवार के गौलापार स्थित आवास पर पहुंचे। कोश्यारी ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पार्वती देवी धार्मिक, सरल एवं संस्कारवान व्यक्तित्व की धनी थीं, जिनका सामाजिक जीवन प्रेरणादायी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...