रामपुर, मार्च 30 -- माहे रमजान में नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट्री मस्जिद में अलविदा जुमे की रात तरावीह नमाज के दौरान रामपुर से सपा सांसद व इमाम मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने तराबीह नमाज में कुरान-ए- पाक मुकम्मल किया। कुरान-ए-पाक मुकम्मल होने के बाद सपा सांसद मौलाना मोहिबल्लाह नदवी ने अल्लाह की बारगाह में सभी के लिए अमन, चैन और तरक्की की दुआ की। परेशान लोगों की मुश्किलें दूर होने और देश की तरक्की, समाज में भाईचारे की मजबूती और गरीब-मजलूमों के लिए भी दुआ की। उन्होंने रमजान और कुरान के महत्व पर रौशनी डालते हुए बताया कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और माफी का महीना है। पार्लियामेंट्री मस्जिद में रूहानी माहौल के बीच नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा किया। इसके बाद इमाम मोहिबुल्लाह नदवी को सम्मानित किया गया। इस मुबारक मौके पर फिलिस्तीन के राजनयि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.