गाज़ियाबाद, मई 19 -- मोदीनगर। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव निवासी 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियो में लापता हो गई। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक गांव निवासी युवती पार्लर का काम सीखने के लिए जाती है। गत 15 मई को युवती पार्लर गई थी,लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी जब युवती नहीं मिली तो परिजनों ने गांव निवासी उमेश पर अपहरण करने का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.