बुलंदशहर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शिव शनि देव मंदिर में ग्यारह हजार एक सो ग्यारह पार्थिव शिवलिंग निर्मित कर पूजन अर्चना व महा रूद्राभिषेक, भस्म आरती तथा आराधना की गई। पूजन पंडित मनीष शास्त्री व चित्रकूट से आए विद्वान पंडितों के सान्निध्य में आयोजित किया गया। यजमान अरुण अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पारित चौधरी, निधि चौधरी, कौशल वर्मा, शलभ जिंदल, योगेश अग्रवाल, मयंक वर्मा रीना सैनी रहे। जिन्होंने संयुक्त रूप से पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर 151 लिटर दूध, 151 लिटर गन्ने का रस, 151 लीटर गंगाजल आदि से महा रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण किशमिश व पुष्पों से शिवार्चण रहे। तत्पश्चात्त मध्य रात्रि में भोलेनाथ की भव्य भस्म आरती की गई। जिला पंचायत...