नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा जिले की साइबर पुलिस ने शुक्रवार को पार्ट टाइम जॉब स्कैम में फंसाकर ठगने वाले गिरोह के दो जालसाजों को राजस्थान के झुंझुनू से गिरफ्तार किया है। उन्होंने शाहदरा निवासी एक शख्स से ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झुंझुनू, राजस्थान निवासी 19 वर्षीय हितेश कुमार और 23 वर्षीय नितेश मेहला के रूप में हुई है। ठगी में इस्तेमाल एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गांधी नगर निवासी आनंद गोयल ने 49 हजार की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता द्वारा भेजे गए 42 हजार की राशि झुंझुनू के रहने वाले हितेश कुमार के बैंक खाते में भेजे गए थे। तब हितेश कुमार को पकड़ा गया। उसने बताया कि उसने अपना बैंक खाते से सम्बन्धित पूरी किट अपने साथी नितेश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.