कानपुर, दिसम्बर 5 -- चकेरी। रेलबाजार में साइबर ठगों ने टेलीग्राम एप के जरिये पार्ट टाइम इनकम करने का झांसा देकर 5.35 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रेलबाजार निवासी मोहम्मद नसीम मंसूरी के अनुसार वे कैफे संचालक हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में उनके पास टेलीग्राम में एक मैसेज आया। इसमें जापान की एक कंपनी के कपड़ों के प्रोडक्ट को रेटिंग देने और प्रोडक्ट को ग्रैप करने पर रुपये कमाने प्रलोभन दिया था। इस पर नसीम उसके झांसे में आ गए। फिर आरोपितों ने रेटिंग और ग्रैप करवाकर 11 हजार रुपये उनके खाते में भेजे। फिर ठगों ने अन्य प्रोडक्ट पर भी निवेश कर रेटिंग कर रुपये कमाने का लालच दिया। धीरे-धीरे चार माह में आरोपितों ने उनसे 5.35 लाख रुपये ठग लिए। लेकिन, उनकी रकम और मुनाफा रिटर्न न होने पर उन्हें अपने साथ हुई ठ...