बरेली, जनवरी 2 -- शीशगढ़। होटल में पार्टी कर पत्नी के साथ लौटे युवक पर घर के बाहर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने फायरिंग की। युवक ने पत्नी सहित घर में भाग कर जान बचाई। पुलिस ने मौके से राइफल के दो कारतूस और एक मैगजीन का टुकड़ा बरामद किया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शीशगढ़ के गांव मनुआ पट्टी निवासी प्रीतपाल सिंह पुत्र तलविंदर सिंह गुरुवार रात पत्नी के साथ कार से उत्तराखंड के रुद्रपुर गए थे। कार उनका चालक चला रहा था। प्रीतपाल सिंह ने रुद्रपुर के होटल में पार्टी की। इसके बाद रात 2:56 बजे कार से घर लौटे। घर के बाहर वे कार से उतर रहे थे। उसी समय स्कार्पियो उनके नजदीक आकर रुकी। आरोप है स्कार्पियो में बैठे लोगों ने प्रीतपाल सिंह को जान से मारने के लिए राइफल से फायर किया। फायर होने पर प्रीतपाल पत्नी को लेकर घर में भागे। आरोपियों ने उन पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.