धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार शमशेर आलम और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद की पार्टी समर्थित प्रत्याशी मालती देवी को चुनाव जिताने के लिए पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी। शुक्रवार को चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस की एक बैठक जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी नगर निगम एवं नगर परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से रणनीति तैयार की गई। इस दौरान आम जनता के बीच प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने, नुक्कड़ सभा आयोजित करने, वार्ड स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने, बूथ प्रभारी एवं स्टार प्रचारकों की जिम्मेदारी तय करने सहित चुनाव के दौरान आने वाली संभावित कठिनाइयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उन्होने कहा चुनाव में कांग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.