गढ़वा, अक्टूबर 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो गढ़वा जिला महिला कमेटी का विस्तार महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौबे की अध्यक्षता में किया गया। उस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं की सशक्त भागीदारी जरूरी है। विभिन्न पदों पर चयनित महिला पदाधिकारी पार्टी संगठन को सशक्त बनाने का काम करें। साथ ही सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में रह रहे लोगों को भी मिले उसके लिए महिलाएं आगे आएं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी गांव स्तर पर दें। पार्टी के विस्तारित कमेटी में गढ़वा जिला उपाध्यक्ष पद पर गढ़वा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.