आरा, नवम्बर 12 -- आरा, हि.सं.। जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव चंदा गांव में घर पर एक पार्टी विशेष का झंडा लगाने पर बुधवार की सुबह दंपती समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में देव चंदा गांव निवासी गणेश महतो के पुत्र अशोक महतो, हरे कृष्णा महतो और बहू धनेश्वरी देवी शामिल हैं। जख्मी हरे कृष्णा महतो ने बताया कि उसने अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाया है। पड़ोसी द्वारा उसका विरोध किया गया और झंडा हटाने को कहा जा रहा था। बुधवार की सुबह वह खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद उसके घर में घुसकर भाई अशोक महतो और उसकी भाभी धनेश्वरी देवी की भी पिटाई कर दी गई। हरे कृष्णा महतो की ओर से गांव के महागठबंधन समर्थों पर मारपीट करने का आरोप लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.