गाज़ियाबाद, सितम्बर 14 -- लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में पार्टी के दौरान हुए विवाद में साथी ने व्यक्ति की छाती में चाकू मारकर घायल कर दिया। नौ सितंबर की घटना में शनिवार को घायल की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी निवासी अकरू नौ सितंबर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने साथी अरमान उर्फ भोला के साथ घर पर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरमान ने अकरू की छाती में चाकू मार दिया। अकरू की पत्नी मसीना ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.