बस्ती, नवम्बर 30 -- बस्ती। शादी के सालगिरह पार्टी में हो रही मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट की घटना में एक युवक के सिर व एक महिला को चोट लगी है। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इस दौरान सालगिरह पार्टी में अफरातफरी मच गई। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में गौर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के समय माता मंदिर गेट के पास स्थित एक किराने की दुकान से कुछ युवक रात 11 बजे नमकीन, बीड़ी व गिलास मांगने पहुंचे। दुकानदार में देर रात होने की बात कहकर सामान देने से मना किया तो उग्र लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में मारपीट में कई लोग चोटिल...