कौशाम्बी, फरवरी 3 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक में उन्होंने एसआईआर एवं संगठन की मजबूती को पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी और लगन के साथ चुनावी प्रक्रिया से जुड़ें तथा एक-एक मतदाता को मतदान का अधिकार दिलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को किसी प्रकार की समस्या हो तो उसकी हर संभव मदद करें ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। पार्टी पदाधिकारियों, संगठन के पदों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने गांव व क्षेत्रों में भाजपा की जनहितकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। पात्रों को योजना का लाभ दिलवाएं और लोगों को पार्टी के विशाल संगठन से जोड़ते हुए कौशांबी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.