औरंगाबाद, फरवरी 7 -- पूर्व मंत्री एवं राजद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश पासवान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सम्मान में शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पार्टी के सांसदों, विधायकों, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बिहार के विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को अंगवस्त्र और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। तेजस्वी यादव ने पार्टी को बिहार सहित राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की और कहा कि संगठन को सशक्त बनाकर राष्ट्रीय जनता दल को पुनः राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से देशभर में सघन दौरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.