मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी,एक संवाददाता। रहिका स्थित जन सुराज कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने अपनी पहली यात्रा के दौरान सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और ग्रामीण इलाकों तक पार्टी को सशक्त करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की विकास स्थिति दशकों से बदहाल है। जिसे सुधारने के लिए पार्टी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। प्रवासी श्रमिकों, किसानों, महिलाओं, वृद्धों और बेरोजगारों के हितों की रक्षा पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रोफेशनल अप्रोच अपनाने और जनता के बीच स्वच्छ छवि प्रस्तुत करने पर जोर दिया ताकि पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल सके। बैठक की अध्यक्षता अवशिष्ठ नारायण झा ने की और संचालन अनिल कुमार मंडल न...