जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। महान समाजवादी नेता व चिंतक भाकपा माले के तृतीय महासचिव विनोद मिश्रा का 27 वां स्मृति व संकल्प दिवस भाकपा माले के कार्यालयों एवं शाखाओं में मनाया गया। जिला के माले जिला कार्यालय में विनोद मिश्र के सम्मान में झंडातोलन पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला के संस्थापक बसी अहमद ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक महानंद, जिला सचिव रामाधार सिंह, अविनाश पासवान, मुकेश पासवान, महिला नेत्री लीला वर्मा, संजू देवी, सुनैना देवी, प्रमिला देवी, अच्युतानंद शर्मा, श्रवण कुमार, जुबेर बखो आदि मौजूद थे। नेताओं ने भाकपा माले को हर मोर्चे पर हर संभव तरीके से मजबूत करने का संकल्प लिया। नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि 1970 के दशक में हमारी पार्टी को भयंकर झटका लगा था और पार्टी बिखर गई थी। 1990 के दशक में संघ भाजपा के बढ़...