गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र स्थित पेवनपुर गांव में अभिषेक सिंह की बेरहमी से हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। इस हत्याकांड के पीछे की वजह आपसी रंजिश और शक बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि अभिषेक को उसके ही एक करीबी दोस्त ने पार्टी करने के बहाने घर से बुलाया था। वहां ले जाकर पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर मौका पाकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे अभिषेक का मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए। मुख्य आरोपी फरार घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि अभिषेक के शरीर पर धारदार हथियार से 35 बार वार किए गए थे, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की ...