जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष जहानाबाद, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विधायक संजय सरावगी की नियुक्ति पर पार्टी के जिला इकाई की ओर से हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि संजय सरावगी का प्रदेश अध्यक्ष बनना न केवल उनके लिए, बल्कि संगठन के उन लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है, जो निष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव के साथ वर्षों से पार्टी को सशक्त बनाने में लगे हुए हैं। यह नियुक्ति संजय सरावगी के दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, अथक परिश्रम, दूरदर्शी सोच एवं पार्टी के प्रति अटूट समर्पण का सशक्त प्रमाण है। यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी की उस लोकतांत्रिक और कार्यकर्ता-आधारित परंपरा को भी दर्शाता ह...