बेगुसराय, जुलाई 19 -- बीहट। बरौनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष पपरौर निवासी फुलेना राय के निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधानपार्षद रजनीश कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अमित कुमार, बरौनी औद्योगिक मंडल अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, केशव शांडिल्य, हीरालाल सिंह, यशस्वी आनंद, राजा कुमार, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार राय, शिवशंकर भगत, सरोज कुशवाहा, प्रदीप कुमार, उपमुखिया अरविंद पासवान समेत अन्य ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...