बोकारो, दिसम्बर 11 -- जैनामोड पुराना एन एच के किनारे टांड़ मोहनपुर मौजा के जमीन पर बने एसबेस्टसनुमा मकान पर झामुमो पार्टी कार्यालय खोलने की तैयारी का मामला सामने आया है। टांड़ मोहनपुर निवासी रंजीत कुमार महतो ने पार्टी कार्यालय खोलने को लेकर रोक लगाने के लिए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को पत्र दिया है। बुधवार को रंजीत कुमार महतो ने प्रेस वार्ता के तहत जानकारी देते हुए बताया कि जिस जमीन पर बने पार्टी कार्यालय खोलने की तैयारी चल रही है। उस पर न्यायालय में केश संख्या 44/21 के तहत मामला लंबित है। वर्तमान में रंजीत कुमार महतो वनाम कमली देवी पति श्यामलाल टुडू के बीच में मामला विचाराधीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...