गिरडीह, सितम्बर 25 -- लक्ष्मी गिरिडीह। गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र की जानी है। इस बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए दावेदारों ने एड़ी चोटी एक कर दी है। लगभग एक महीने तक दावेदारों ने पार्टी के आकाओं के साथ प्रखंडों की भी धूल फांकी है। कार्यकताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दांव पेंच भी किए गए। महीने भर कांग्रेस के पर्यवेक्षक और नेताओं की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। फिलहाल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का पद हथियाने की दौड़ में जिन नामों की विशेष चर्चा है उनमें सतीश केडिया, उपेंद्र प्रसाद सिंह, धनंजय सिंह और अजय सिन्हा मंटू शामिल हैं, पर इनसे अलग किसी को जिलाध्यक्ष की कुर्सी मिलने की संभावना ज्यादा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान कब और किसे मिलेगी यह समय के गर्त में है, लेकिन जानकारों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.