विकासनगर, मार्च 15 -- होली के दिन नशे से धुत कुछ युवकों ने पश्चिमीवाला में हट नुमा एक रिसॉर्ट को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक पूरा रिसॉर्ट जलकर राख हो गया था। मौके पर रिसॉर्ट स्वामी की मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई। तहरीर के बाद पुलिस ने दो नामजद युवकों के साथ ही बीस से तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, ग्राम पंचायत बदामावाला के ग्राम पश्चिमीवाला में आनंद वाटिका नाम से एक हट नुमा रिसॉर्ट है। बताया जा रहा है कि होली के दिन कुछ युवक रिसॉर्ट में पार्टी मना रहे थे। तभी वहां और युवक भी आ गए और बैठकर पार्टी करने लगे। किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। दोनों गुट आपस में झगड़ने लगे। यह बात रिसॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों ने रिसॉर्ट मालिक को बताई। रिसॉर्ट मालिक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.