छपरा, मार्च 24 -- ढाई सौ लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता दाउदपुर(मांझी)। मांझी विधानसभा के गुर्दाहां कला गांव स्थित मनरेगा भवन परिसर में जन सुराज के वरिष्ठ नेता उदय शंकर सिंह द्वारा जन संवाद सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित जन संवाद को सम्बोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य सह पार्टी नेता व कौरुधौरु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय शंकर सिंह ने कहा कि पार्टी अपने संगठन के बल पर सूबे में अपना जनाधार बढ़ा रही है। इसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगी। उन्होंने उपस्थिति जनसमूह को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि अगर राज्य में जन सुराज की सरकार आएगी तो रोजी रोजगार के साधन उपलब्ध कराया जाएगा। वरीय नेता ब्रजेंद्र कुमार सिंह मुन्ना भवानी ने कहा कि एनडीए व महागठबंधन के नेताओं की वादा खिलाफी से बिहार की जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.