देहरादून, मार्च 29 -- देहरादून में पार्टटाइम नौकरी के लालच में एक व्यक्ति ने 21 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने जमीन खरीदने के लिए लोन लिया था, लेकिन साइबर ठगों ने उसे इस तरह से जाल में फंसाया कि उसकी सारी रकम हड़प ली। प्रवेश प्रसाद नौटियाल, निवासी श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल ने इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी है, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रवेश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया। 18 मार्च से महंगे उत्पादों में मोटा मुनाफा दिखाकर उन्होंने प्रवेश से 21 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए।हॉलिडे पैकेज के नाम पर लाखों ठगे देहरादून में हॉलिडे पैकेज का लालच देकर एक सीनियर सिटीजन दंपति से 1.70 लाख रुपये की ठगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.