गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता पार्क रोड स्थित एक दुकान में गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास की दुकानों के संचालक और ग्राहक घबरा गए तथा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। आग नीचे की मंजिल से ऊपर की ओर फैल रही थी लेकिन समय रहते उसे बुझा दिया गया। यदि आग ऊपरी तल तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फायर स्टेशन गोलघर के इंचार्ज शांतनु कुमार यादव ने बताया कि करीब तीन बजे केएम ऑर्गेनिक्स नाम की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित कर लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.