लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- कोतवाली सदर क्षेत्र के संकटा प्रसाद बाजपेई पार्क में दो किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। मौके पर हंगामा होने लगा। दो समुदाय के युवकों के बीच विवाद को लेकर मामला कोतवाली तक पहुंचा है। बुधवार को संकटा प्रसाद बाजपेई पार्क में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष का कहना है कि दूसरे समुदाय के युवक लड़कियों पर फब्तियां कस रहे थे। विरोध करने पर गाली गलौज कर अभद्रता कर रहे थे। इसके बाद दो समुदायों के लोग बुधवार की सुबह फिर आमने-सामने आ गए और उनमें तीखी झड़प होने लगी। ब्राह्मण परिवार सेवा के अध्यक्ष अवधेश प्रसाद मिश्रा, शिवम राठौर ने सामूहिक रूप से आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.