मथुरा, नवम्बर 24 -- मथुरा। महोली रोड माधवपुरी के महाराजा अग्रसेन पार्क में नगर निगम द्वारा कराई जा रही बोरिंग की खुदाई का कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर ठेकेदार के कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया गया। माधवपुरी व आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए सोमवार दोपहर जैसे ही ठेकेदार के कर्मचारी मशीनें लेकर पहुंचे तो कॉलोनीवासियों ने उन्हें रोक लिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचे पार्षद को घेर लिया और विरोध जताया। विरोध देख मजदूर काम छोड़कर लौट गए, जबकि पार्षद अधिकारियों को लेकर दोबारा आने की बात कहते हुए वहां से निकल गए। विरोध करने वालों में माधवपुरी वेलपफेयर एसोसिएशन के मुकेश अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, आरके मित्तल, हरिओम अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, माधव गुर्जर, नीरज मित्तल, अजय खंडेलवाल आदि ने नगर आयुक्त से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.