नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मोती बाग स्थित डीडीए पार्क में शुक्रवार की सुबह दो दोस्तों पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। हमले में 20 वर्षीय कुशल की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त 20 वर्षीय कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया की शुक्रवार तड़के तीन बजे के आसपास दोनों युवक घर के पास स्थित डीडीए पार्क के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी कुछ लड़कों से कहासुनी हुई और फिर आरोपी लड़कों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया और खून से लथपथ हालत में दोनों को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों को वारदात की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.