आगरा, दिसम्बर 7 -- प्रयास फाउंडेशन आगरा की ओर से रविवार को वाटर वर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे बने पार्क में स्वच्छता अभियान के साथ पेड़ों की कटाई, छंटाई की गई। अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने बताया कि हरियाली के लिए यहां पेड़ पौधे भी संस्था ने लगाए हैं। प्रयास फाउंडेशन आगरा के रिंकू गर्ग, रवि गुप्ता, अतुल गर्ग, आशीष सिंघल, अंकुर गर्ग, अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अर्पण गुप्ता, मनीष बंसल, संदीप वर्मा, सभी सदस्य लगातार स्वच्छता अभियान में निरंतर सहभागिता निभा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...